फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brother said- Police forced Sunil to commit suicide, this is like murder

Jind News: भाई बोला-सुनील को पुलिस ने खुदकुशी के लिए किया मजबूर, यह हत्या जैसी घटना

Mon, 15 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Brother said- Police forced Sunil to commit suicide, this is like murder
जींद। पुलिस की घेराबंदी के बाद देहरादून में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले जींद के आशरी गेट निवासी सुनील कपूर के भाई अधिवक्ता संजय ने पुलिस कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। संजय का आरोप है कि पुलिस ने सुनील काे आत्महत्या के लिए मजबूर किया और यह घटना हत्या जैसी ही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजय ने कहा, 200-250 पुलिसकर्मियों के बीच सुनील का खुद को गोली मारना उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसा है। आरोप लगाया कि जिले के तत्कालीन एसपी को बचाने के लिए यह सब प्लान किया था।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी, डीएसपी और तत्कालीन महिला पुलिस थाना प्रभारी ने उसके भाई के खिलाफ साजिश रची। पिछले साल शहर और सिविल लाइन थाने में दो बेनामी एफआईआर दर्ज हुईं लेकिन पुलिस ने उनके घर एक भी नोटिस नहीं भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार उजागर किए थे सुनील ने : सुनील कपूर आरटीआई एक्टिविस्ट था। साल 2014-15 में उसने अपने फेसबुक पेज पर कई पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार उजागर किए। इसके बाद से वह पुलिस के निशाने पर आ गया। उसने एक एएसआई को सजा दिलवाई जबकि एक अन्य एएसआई और ट्रैफिक थाना प्रभारी को रिश्वत केस में फंसवाया।
सुनील ने कई स्टिंग भी किए। सुनील ने डीएसपी रैंक के अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीजीपी और आईजी को शिकायत दी। सुनील और उसके भाई पर जालसाजी और वसूली का केस दर्ज हुआ था।

साल 2018 में दो बार हमला भी हुआ : सुनील कपूर पर साल 2018 में दो बार हमले हुए। 26 मार्च 2018 को नकाबपोश हमलावरों ने उसके घर में घुसकर फायरिंग की और सुनील और उसके माता-पिता को पीटा। दूसरी बार छह अप्रैल को कुछ नकाबपोश लोगों ने सुनील की ज्वेलरी दुकान में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed