फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brother-in-law had poured petrol on the fire woman, swallowed poison

महिला पर पेट्रोल छिड़क कर जेठ ने लगाई आग, निगला जहर

Sun, 06 Jul 2014 12:53 AM IST
जींद,अमर उजाला/ब्यूरो
जींद,अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 छुट्टी पर घर आए एक फौजी ने आपसी रंजिश में छोटे भाई की पत्नी पर पेट्रोेल छिड़क कर आग लगा दी। महिला को आग लगाकर भाग रहे फौजी को जब लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

आग की लपटों में मां को घिरा देखकर (13) लड़के ने उसको बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। तीनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तेल छिड़कर आग लगाने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राम कॉलोनी निवासी कलीराम की पत्नी सुमन (34) और उसका बेटा आशीष (13) शनिवार को घर पर अकेले थे। महिला का पति कलीराम भेड़ बकरी चराने के लिए बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान कलीराम के ताऊ का लड़का गांव चिड़ी रोहतक निवासी रामदिया पेट्रोल से भरी बोतल लेकर उनके घर पहुंचा। सुमन घर के कार्य में लगी थी। इसी दौरान रामदिया ने पेट्रोल से भरे बोतल को सुमन के ऊपर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही सुमन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा आशीष मौके पर पहुंच गया। उसने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी आग की लपटों से घिर गया। फौजी रामदिया महिला को आग लगाने के बाद भागने लगा तो शोर सुनकर कॉलोनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कॉलोनी के लोगों ने जब रामदिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कॉलोनी के लोगों ने आग की लपटों से घिरे मां-बेटे की आग बुझाई। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। कॉलोनी के लोगों ने महिला सुमन, उसके बेटे आशीष और आरोपी रामदिया को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।

सेना में तैनात है आरोपी
गांव चिड़ी रोहतक निवासी रामदिया सेना में तैनात है। फिलहाल वह पंजाब के भठिंडा में तैनात है। आरोपी रामदिया छुट्टी पर गांव आया था। कलीराम ने बताया कि रामदिया उसके ताऊ का लड़का है। दो-तीन वर्ष से उनके साथ कहासुनी चली आ रही है। वह अकसर झगड़ा करता रहता था। शनिवार को पेट्रोल लेकर उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को आग लगा दी। इसमें उसका बेटा भी झुलस गया। रामदिया ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।  

 
राम कॉलोनी निवासी कलीराम और उसके ताऊ के लड़के फौजी रामदिया में आपसी विवाद चला आ रहा था। उसने कलीराम की पत्नी सुमन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अपनी मां को बचाने में एक बच्चा भी झुलस गया। आरोपी रामदिया ने बाद में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने आरोपी रामदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                     राम निवास, एएसआई, जांच अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed