फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Broke the glass of coach car and stole 3.5 lakh and 200 dollars

Jind News: कोच की कार का शीशा तोड़ साढ़े 3 लाख और 200 डॉलर चुराए

Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Broke the glass of coach car and stole 3.5 lakh and 200 dollars
जींद। अर्जुन स्टेडियम के बाहर खड़ी रेलवे हैंडबॉल कोच की गाड़ी का शीशा तोड़ चोर साढ़े तीन लाख रुपये, दो सौ डॉलर समेत अन्य सामान को चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के जीरकपुर निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में हैंडबॉल कोच के पद पर तैनातरत है। नार्दन रेलवे ने वूमेन हैंडबॉल शिविर अर्जुन स्टेडियम में लगाया हुआ है। इसमें जींद शहर के आसपास की सात महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं। 19 फरवरी को वह अर्जुन स्टेडियम के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर अंदर खिलाड़ियों के पास चला गया। शाम को जब वह वापस गाड़ी के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी की एक साइड का शीशा टूटा हुआ था। उसकी गाड़ी में रखा बैग भी गायब था। उसने बताया कि बैग में साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी, दो सौ डॉलर, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed