फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Boycott the products of capitalists who do not support the peasant movement

किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करने वाले पूंजीपतियों के उत्पादों का करेंगे बहिष्कार

Mon, 28 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Boycott the products of capitalists who do not support the peasant movement
खटकड़ टोल पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संवाद। - फोटो : Jind
उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब की तरह अब हरियाणा में भी किसानों की मांगें पूरी होने तक वाहनों के लिए टोल फ्री करवाने का फैसला लिया है। खटकड़ गांव के पास टोल पर किसानों की महापंचायत में फैसला लिया कि टोल स्थित धरना स्थल पर किसानों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए गांव में टीम बना कर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उचाना व जींद हलके के गांव से दो-दो लोगों को कमेटी बना कर इसमें शामिल किया जाएगा। किसान पंचायत में फैसला लिया गया कि जो पूंजीपति लोग किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करेंगे उनके उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। किसान नेता आजाद पालवां व सतबीर बरसोला ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में किसानों ने कृषि काूनों के विरोध में टोल वाहनों के लिए फ्री किए हुए हैं, उसी तरह अब हरियाणा में भी टोल फ्री किसानों ने किए हैं। उन्होंने कहा कि जो किसान का नहीं है वह किसी का नहीं है। चुनाव के समय भाजपा किसानों का नाम लेकर सत्ता में आई, लेकिन अब वह किसानों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। सर्दी में दिल्ली सीमा पर हजारों किसान मांगों के लिए डटे हैं, बावजूद इसके सरकार कानूनों को वापस नहीं ले रही है। इस मौके पर कैप्टन भूपेंद्र, विजेंद्र सिंधु, वेद प्रकाश, रामनिवास, अनूप, जोधा, दलबीर, रमेश, अमरजीत, ईश्वर, सतबीर, जंगीर, रघुबीर, रणधीर, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed