{"_id":"661eb030f336a336a10dfaf9","slug":"bought-1381320-quintals-of-wheat-from-11831-farmers-jind-news-c-199-1-sroh1009-115838-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11831 किसानों से 13,81,320 क्विंटल गेहूं खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11831 किसानों से 13,81,320 क्विंटल गेहूं खरीदा
Tue, 16 Apr 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद तेजी से चल रही है। इससे जिले में अब तक 13,81,320 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। यह खरीद 11831 किसानों से की गई है। मंडी में किसानों को फिलहाल किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। मंगलवार को मंडियों में 567110 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
शहर की अनाज मंडी में बीते वर्ष की तुलना में खरीद बेहद कम है, लेकिन मंगलवार की खरीद बीते वर्ष से काफी ज्यादा हुई है। बीते वर्ष इस दिन तक मंडी में 4,98,110 क्विंटल गेहूं की खरीदा गया था, लेकिन इस वर्ष मंडी में 5,84,530 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। इसके अलावा सबसे अधिक खरीद फूड सप्लाई ने की है। अब तक फूड सप्लाई ने 584530 क्विंटल, हैफेड ने 386510 क्विंटल, एफसीआई ने 2240 क्विंटल तो हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 286920 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसमें मंगलवार तक 310730 क्विंटल की उचाना मंडी में सबसे अधिक खरीद हुई। इसके बाद 271700 क्विंटल गेहूं की सफीदों मंडी में खरीद हुई है। आगामी एक सप्ताह में गेहूं की कटाई का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले एक सप्ताह तक मंडी में गेहूं की आवक अधिक होगी। अब तक सभी मंडियों से 1211200 क्विंटल गेहूं उठाया जा चुका है।
बाक्स
किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन मंडी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उठान की गति फिलहाल कुछ धीमी चल रही है। इसके लिए खरीद एजेंसियों से उठान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उठान की गति को बढ़वाया जाएगा। -निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।