फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Board of trade opened front against SHO

Jind News: एसएचओ के खिलाफ व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा

Sun, 25 Jun 2023 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Board of trade opened front against SHO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार पर एक दुकानदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि यदि थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक रविवार को नगर प्रधान ईश्वर बंसल के प्रतिष्ठान में हुई। इसमें जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, वरिष्ठ उप प्रधान राधाकिशन बिन्दल, सचिव सुरेश गर्ग, उप प्रधान रामफल फौजी, किराना एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय, रामअवतार गर्ग आदि व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील और पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया कि पुलिस ने प्रदीप मित्तल की दुकान पर जाकर उनको थप्पड़ और घुसों से पीटा। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि दुकानदार से मारपीट करने के बाद उनको घसीटते हुए थाने में ले जाया गया। थाने में भी प्रदीप मित्तल से मारपीट की गई जिससे उनके मुंह से खून निकल गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मांग की है कि इस मामले में पूरा संज्ञान लें तथा जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए कितना भी आंदोलन करना पड़े। कंप्यूटर ने कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं था। दो दुकानदारों में दीवार को लेकर विवाद था और उनका समझौता करा दिया गया था। दोनों पक्षों की शिकायत भी थाने में जा चुकी थी, लेकिन एसएचओ ने बीच में हस्तक्षेप करके दुकानदार के साथ मारपीट करना और उसको बेइज्जत करना और मुकदम दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है। यदि जल्द ही थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिस दुकानदार की बात हो रही है, उसने अपने पड़ोसी की दीवार गिरा दी थी। उसे थाने में बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आया। पुलिस उसे केवल थाने लेकर आई थी। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। कुछ व्यापारी बेवजह पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो कदम उठाने चाहिए, वहीं उठाए गए हैं।-डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed