फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood samples of fever victims were collected from door to door

Jind News: घर-घर जाकर लिए बुखार पीड़ितों के खून के नमूने

Tue, 09 Apr 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Blood samples of fever victims were collected from door to door
09जेएनडी18: महिला के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत प्रशासन
जींद। मच्छरजनित रोगों के अलावा दूषित पानी से होने वाले डायरिया, हैजा व पीलिया से लोगों को निजात दिलाने लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने निरोगी हरियाणा के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी की जांच करते हुए लोगों को समय पर इलाज करवाने की सलाह दी। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। 24 बुखार पीड़ित मरीजों की जांच के लिए रक्त के नमूने लिए। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को बताया कि घर तथा आसपास की सफाई करते हुए गड्ढों, खाली पड़े टायरों व गमलों में गंदा पानी जमा न होने दें। पानी के बर्तनों को ढककर रखे, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तन व हौदी को सुखाकर भरें। अगर ऐसा करते हैं तो डेगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के अलावा डायरिया, हैजा ौऔर पीलिया से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टी, गर्मी लगने, बुखार एक दिन छोड़कर दूसरे दिन आए, उल्टी-दस्त होने, कमजोरी आने पर खून की जांच करवाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि जिस तरह पिछले साल डेंगू के डंक ने लोगों को सताया, उससे बचने के लिए अभी से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी ओमप्रकाश, दिनेश, जगदीप, गुरनाम, पवन कुमार, मनफूल, राजरानी, सीता देवी, पूनम, दर्शना, अंजू, सुमन, राधा, उर्मिला, सविता, अशमीना, सोनिया, शीला, मंजू, मुकेश मौजूद रहीं।

09जेएनडी18: महिला के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत प्रशासन

09जेएनडी18: महिला के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed