फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood Bank of Civil Hospital will be linked to e-treatment scheme

ई-उपचार योजना से जुड़ेगा नागरिक अस्पताल का ब्लड बैंक

Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Blood Bank of Civil Hospital will be linked to e-treatment scheme
नागरिक अस्पताल जींद । - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित ब्लड बैंक जल्द ही ई-उपचार से जुड़ जाएगा। इसको लेकर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय चालिया ने सीएमओ तथा स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखकर कंप्यूटर व अन्य सिस्टम उपलब्ध करवाने की मांग की है। ब्लड बैंक के ई-उपचार से जुड़ने के बाद किसी भी चिकित्सक द्वारा किसी मरीज को ब्लड देने की मांग सीधे ब्लड बैंक तक पहुंच जाएगी। जल्द ही मरीज को ब्लड मिल जाएगा। इसके अलावा सभी चिकित्सक यह भी देख सकेंगे कि किस ब्लड ग्रुप की कितनी यूनिट हैं। किस ब्लड ग्रुप की कमी है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग में स्थापित ब्लड बैंक में काफी संख्या में रक्तदाता रक्तदान के लिए आते हैं। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार योजना से मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ एक्सरे विभाग भी जुड़ चुका है। ई-उपचार के तहत किस मरीज को क्या दवा दी जा रही है तथा उसे क्या बीमारी है, इसका भी वर्णन किया जाएगा। एक्सरे विभाग के ई-उपचार के साथ जुड़ने से अब किसी भी मरीज का एक्सरे संबंधित चिकित्सक के पोर्टल पर आ जाता है। इसमें एक्सरे की हार्ड कापी उठाए रखने की जरूरत नहीं है। हालांकि नागरिक अस्पताल का ब्लड बैंक ई-रक्त कोष एप से जुड़ा हुआ है। इस एप से यह पता चलता है कि आसपास के ब्लड बैंक में किस ग्रुप का कितना ब्लड है। इस एप में काफी खामियां भी हैं। अब ई-उपचार से ब्लड बैंक को जोड़ा जाएगा, ताकि नागरिक अस्पताल के हर चिकित्सक को यह पता चल सके कि उनके ब्लड बैंक में किस ग्रुप का कितना ब्लड उपलब्ध है। चिकित्सक जब भी किसी मरीज को ब्लड देने की सिफारिश करेगा तो तुरंत वह सिफारिश ब्लड बैंक अधिकारियों के पास पहुंच जाएगी और मरीज को ब्लड मिल जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों को तुरंत मिलेगा ब्लड
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय चालिया ने कहा कि ब्लड बैंक को ई-उपचार से जोड़ने के लिए कंप्यूटर व अन्य सिस्टम की डिमांड सिविल सर्जन से की गई है। इससे काफी फायदा होगा। हर चिकित्सक को यह पता चल सकेगा कि उनके ब्लड बैंक में किस ग्रुप के ब्लड की कितनी यूनिट उपलब्ध है। इमरजेंसी के समय एक डिमांड पर तुरंत मरीज को ब्लड उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed