{"_id":"5750870e4f1c1b6a791099b6","slug":"blame-commitee-report-by-sangwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट सरकार के इशारे पर तैयार किताब : सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट सरकार के इशारे पर तैयार किताब : सांगवान
jind
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांगवान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि प्रकाश सिंह कमेटी रिपोर्ट प्रदेश सरकार के इशारों पर तैयार की गई किताब है। इस रिपोर्ट में सरकार के कहने पर किसी को बचाया गया, तो किसी को फंसाया गया है। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री बृजमोहन सिंगला के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।
जाट आरक्षण आंदोलन में उपद्रव का ठीकरा भाजपा सरकार के सिर फोड़ते हुए सांगवान ने कहा कि सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए उस इलाके में उपद्रव करवाया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा मजबूत थे। पूर्व मंत्री ने हाल ही में सार्वजनिक हुई प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी पर पूछे जाने पर कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही कांग्रेस हैं और कांग्रेस ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बिना कांग्रेस कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जाट नेताओं की केंद्र सरकार से बात चल रही है, जिसमें संभावना है कि पांच जून से शुरू होने वाला जाट आरक्षण आंदोलन स्थगित हो जाए।