Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BKU office-bearers felicitated at Naguran procurement centre

Jind News: नगूरां खरीद केंद्र पर भाकियू पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
BKU office-bearers felicitated at Naguran procurement centre
20जेएनडी14: नगूरां खरीद केंंद्र पर यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित करते आढ़ती। स्रोत: किसान
जींद। नगूरां खरीद केंद्र पर किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के सम्मान में आढ़तियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता आढ़ती राजेश ने की, जबकि भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आढ़तियों ने भाकियू प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला, निमनाबाद सफीदों के प्रधान सुखदेव पटवारी, जिला प्रधान नवीन मलिक और राजेश झोरड़ को पटका पहनाकर सम्मानित किया। आढ़ती राजेश ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने आढ़तियों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने नगूरां खरीद केंद्र पर किसानों की फसल की खरीद करवाने में अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग से केंद्र पर आई पूरी फसल की खरीद करवाने में मदद मिली।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला ने किसानों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ लिए जाने वाले फैसलों के विरोध में सभी किसानों को संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए। आपसी मनमुटाव भुलाकर किसान हितों के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। उन्होंने सम्मान के लिए आढ़तियों का आभार जताया। इस अवसर पर आढ़ती रोहतास, सुरेंद्र कुमार तथा किसान राजेश, दलबीर, विकास और राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed