{"_id":"6755df16fbf9d559bf08dc6f","slug":"bjp-will-contest-municipal-elections-on-partys-election-symbol-badoli-jind-news-c-199-1-jnd1001-126806-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के चुनाव चिह्न पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के चुनाव चिह्न पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा : बड़ौली
Sun, 08 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
जुलाना। भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई होगी। कार्यकर्ताओं के लिए उचित काम किए जाएंगे। किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जुलाना विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर 25 हजार लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। यह बाद रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जुलाना में शिव कुमार उर्फ बबलू शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत पहुंचकर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत हजारों महिलाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। बड़ौली ने कहा कि इस योजना में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव के लिए कार्यकर्ता मजबूती से काम करें। आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। सभी नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष तजेंद्र ढुल, डाॅ. पुष्पा तायल, सत्यवान खटकड़, ओपी पहल, रणसिंह गौतम, यशवंत करसोला, पूर्व सरपंच मोहित शर्मा, प्रदीप चहल, साधुराम मौजूद रहे।