फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP was spoiling the brotherhood, then why did Brijendra not take out the yatra: Ghoghariya

भाजपा भाईचारा खराब कर रही थी, तब बृजेंद्र ने क्यों नहीं निकाली यात्रा : घोघड़िया

Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP was spoiling the brotherhood, then why did Brijendra not take out the yatra: Ghoghariya
03जेएनडी21-पत्रकारों से बातचीत करते हुए उचाना के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र घोघड़ियां। संवाद
जींद। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र सिंह घोघड़िया ने हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा के बारे में कहा कि आज ये लोग प्रदेश में सद्भावना कायम करने की बात कर रहे है। वे उस दिन भाजपा के साथ मलाई खा रहे थे जब सूबे में भाईचारा तार-तार किया जा रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा अपना सियासी स्वार्थ साधने के लिए माहौल खराब कर रही थी उस समय पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सद्भावना यात्रा क्यों नहीं निकाली। वे शुक्रवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जब तीन कृषि काले कानून लेकर आई तब पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को किसानों की याद क्यों नहीं आई। जब किसान हरियाणा दिल्ली बोर्डर पर मर रहा था तब हिसार के तत्कालीन सांसद अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में तालियां बजा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट समाज के आरक्षण आंदोलन को जब यशपाल मलिक के साथ मिलीभगत करके जब तार-तार किया गया उसमें अहम रोल किसका था, यह सब जानते है। अग्रिवीर योजना लाकर जब सैना में भर्ती होने वाले युवाओं के साथ बड़ा कुठाराघात किया गया तो तब बृजेंद्र सिंह की क्या भूमिका रही, यह भी सब जानते है।
आज जब हरियाणा में माहौल शांत है तो बिरेंद्र सिंह सद्भावना यात्रा निकाल कर क्या सिद्ध करना चाहते है। मलाई चाटने के लिए पार्टी बदलने वालो को भाईचारे की बात कतई भी शोभा नहीं देती। पूरे प्रदेश से पहले यदि उचाना की संभाल की जाती तो आज वहां की व्यवस्था बेहाल नहीं होती।

घोघड़िया ने आरोप लगाया है कि राजशाही सोच के खिलाफ जब साधारण परिवार के चेहरे ने उचाना विधानसभा में चुनावी ताल ठोकी तो बड़ी हड़बड़ाहट मच गई। विधानसभा चुनाव में मेरे ऊपर भाजपा, कांग्रेस और जजपा द्वारा फंडिंग करने के आरोप लगाये गये। यदि किसी पार्टी या नेता ने मुझे कोई फंडिंग की है तो यह तथ्य जनता के सामने उजागर करें। यदि ऐसे आरोप सही मिलते है तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed