{"_id":"68bdcc4e455f2eab080ef8dc","slug":"bjp-took-the-initiative-to-provide-financial-help-to-women-kartikeya-jind-news-c-199-1-sroh1006-140515-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की आर्थिक मदद का बीड़ा भाजपा ने उठाया : कार्तिकेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की आर्थिक मदद का बीड़ा भाजपा ने उठाया : कार्तिकेय
Sun, 07 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी08-कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सरकार ने बीड़ा उठाया है कि हमारे प्रदेश की महिलाओं की प्रतिमाह आर्थिक मदद की जाए। इसके साथ ही सरकार की नीतियां युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव काम कर रही हैं लेकिन सामाजिक स्तर पर हम सबको मिल कर काम करना होगा। राज्यसभा सांसद रविवार को सुबह जैजैवंती-जींद-रोहतक रोड स्थित बॉक्सर योगेश्वर फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
राज्यसभा सांसद का धर्मवीर पिंडारा, विरेंद्र पिंडारा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भाई सुरेंद्र कुमार मैमोरियल नर्सिंग कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में जीएसटी को लेकर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि विपक्ष इसे लेकर लोगों को बहकाने का काम कर रहा है।
उपराष्ट्रपति पद चुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए ने अपना कैंडिडेट दे दिया है और प्रत्यक्ष को प्रमाण नहीं है। दो अक्तूबर को पता चल जाएगा कि उपराष्ट्रपति कौन है। जीएसटी दरें घटा कर सरकार ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। आम जनता को इससे सीधा लाभ होगा। पांच प्रतिशत के स्लैब में लाकर आमजनता को खरीददारी में दस से 15 प्रतिशत तक का फायदा होगा। सरकार ने सूची बना दी है। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी।