{"_id":"67be1ab018ee29ddeb0687ae","slug":"bjp-team-wants-to-bloom-lotus-for-the-first-time-in-julna-independents-are-also-clapping-jind-news-c-199-1-jnd1002-130614-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाजपा की टीम चाहती है जुलाना में पहली बार कमल खिलाना, निर्दलीय भी ठोक रहे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाजपा की टीम चाहती है जुलाना में पहली बार कमल खिलाना, निर्दलीय भी ठोक रहे ताल
Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी17-जुलाना के वार्ड नंबर 1 में वोट मांगते भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा।
जुलाना। जुलाना नगरपालिका का चुनाव धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। प्रत्याशी मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जुलाना नगरपालिका चुनाव के लिए अब उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा ने अपने उम्मीदवार डॉ. संजय जांगड़ा को उतार कर एक बार फिर पिछड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया है। भाजपा अपनी मजबूत टीम के सहारे जुलाना में पहली बार कमल खिलाने के जुगत में है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और भाईचारे के साथ की उम्मीद से चौधर हथियाना चाहते हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवार को बाहरी प्रत्याशी बताकर आपसी भाईचारे की दुहाई दे रहे हैं और जुलाना शहर की चौधर हासिल कर लोकल समस्याओं को कस्बे से चलता करने की जुगत में प्रचार कर रहे हैं। जुलाना नगरपालिका का क्षेत्र छोटा होने के कारण उम्मीदवार कागज पर हर वार्ड की गलियों के एक-एक मतदाता की पहचान कर अपने हिसाब से समीकरण साध रहे हैं। इसमें जातीय समीकरण भी शामिल है। इसके लिए राजनीतिक पृष्ठभूमि व सामाजिक स्थिति को जांचा जा रहा है। जुलाना से बाहर के भी काफी लोग रिश्तेदारियों और जान पहचान के मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। जुलाना छोटा क्षेत्र है। ऐसे में सभी प्रत्याशी कार्यालयों की रणनीति से अधिक जनसंपर्क कर अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. संजय पिछले 35 वर्ष से जुलाना में अपना नर्सिंग अस्पताल चला रहे हैं, लेकिन उनका निवास स्थान रोहतक है।
भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा स्थानीय नेताओं का साथ
जुलाना से भाजपा प्रत्याशी संजय जांगड़ा को स्थानीय नेताओं का साथ मिल रहा है। हालांकि टिकट नहीं मिलने का दर्द तो टिकटार्थियों का एक दो दिन रहा, लेकिन भाजपा नेता उन्हें मनाने में कामयाब रहे। अब साथ में डोर टू डोर अभियान में सभी साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा उनके लिए प्रचार करने के लिए राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी जुलाना आ चुके हैं। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जुलाना में पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार भाईचारे के सहारे दिख रहे हैं। सभी उम्मीदवार जातिगत समीकरण निकालने में जुटे हुए हैं। लोगों से घर-घर जाकर संपर्क भी साध रहे हैं।