फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP made Manohar Lal its first Agniveer in four years: Sanjay Singh

मनोहर लाल को भाजपा ने चार साल में बाहर कर बनाया पहला अग्निवीर : संजय सिंह

Thu, 01 Aug 2024 05:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
BJP made Manohar Lal its first Agniveer in four years: Sanjay Singh
जींद। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बुधवार को जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा हरियाणा में भी अग्निवीर योजना लागू हो गई है।
विज्ञापन

मनोहर लाल को चार साल में ही बाहर कर दिया, उनको भाजपा ने अग्निवीर बना दिया। इस बार नायब सिंह को जनता सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस देश की तानाशाह हुकूमत ने कई महीनों से जेल में डाल रखा है। आज अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं है। उनके साथ जेल में कोई अनहोनी घटना हो सकती है। हरियाणा के लोगों को ये बताना जरूरी है कि जेल में अरविंद केजरीवाल की हालत कैसी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट ने जमानत दे दी और कहा कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी रिहाई पर रोक लगा दी। मोदी अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर रोक तो लगा सकते हैं, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के लोगों के दिलों में जो अरविंद केजरीवाल बसता है। उस पर रोक नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को 2013 में मुख्यमंत्री बनाया। 2015 में बीजेपी हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र जीतकर गए थे। प्रधानमंत्री मोदी देश का चुनाव जीते थे। जब दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे तो कहने लगे की अरविंद केजरीवाल तो बदनसीब है इसे हरा देना, लेकिन दिल्ली की जनता ने मोदी को आइना दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में आप की सरकार बनेगी तो शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पुराना बिजली का बिल फाड़ कर फेंक देना। बिजली का बिल जीरो किया जाएगा। भाजपा ने हरियाणा में 3000 सरकारी स्कूल बंद कर शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पांच गारंटी दी। 24 घंटे और मुफ्त बिजली, शानदार स्कूल, शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक, हर महिला को एक हजार रुपए सम्मान राशि और हर युवा की रोजगार देने की गारंटी दी है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में आज तक पार्टी किसी ने 15 दिन में 45 रैलियों की घोषणा भी नहीं की। हरियाणा के सभी युवाओं को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे। दो लाख खाली पड़े सरकारी पदों को पहली कलम से भरेंगे। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed