{"_id":"603fdc6e8ebc3e76a43ddbf8","slug":"bjp-leaders-should-oppose-them-when-they-come-to-rally-panchayat-or-village-gurnam-singh-chadhuni-jind-news-rtk59819970","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता रैली, पंचायत या गांव में आएं तो उनका विरोध करें : गुरनाम सिंह चढूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता रैली, पंचायत या गांव में आएं तो उनका विरोध करें : गुरनाम सिंह चढूनी
विज्ञापन
रैली के दौरान मौजूद किसान।
- फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा (जींद)। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा नेता गांव में आएं, पंचायत या रैली करें तो उनका विरोध करें। जो भी आदमी इस धर्मयुद्ध में किसानों के साथ नहीं तो उसको वोट नहीं दें। चढूनी बुधवार दोपहर बाद पिल्लूखेड़ा की अनाजमंडी में आयोजित किसान-मजदूर एकता रैली को संबोधित कर रहे थे।
चढूनी ने कहा कि कल पंचायत सदस्य, एमपी, एमएलए या किसी भी अन्य संस्था के लिए चुनाव हों तो हमें पहले यह देखना होगा कि यह व्यक्ति किसानों के साथ था या नहीं। यदि वह किसानों के साथ था तो उसे वोट दें नहीं तो चाहे काले चोर को वोट देना, लेकिन उसे वोट नहीं देना। सरकार के पूंजीपति दोस्तों की कंपनियों के सामान का बहिष्कार करें। चढूनी ने कहा कि विधायक बलराज कुंडू के परिवार के सदस्यों के यहां छापे मारे गए, यह सब उनके द्वारा किसान आंदोलन में साथ देने के कारण भाजपा ने करवाया है। उन्होंने कहा कि जब तक हम जीत नहीं जाते, यह आंदोलन जारी रहेगा। युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन यह आंदोलन अब देशव्यापी बन चुका है।
रैली के आयोजक दिलबाग कुंडू, बलराज देशवाल, दिनेश जामनी के अलावा पंजाब किसान यूनियन प्रधान रूलदू सिंह मानसा, प्रेम सिंह गहलावत, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने भी रैली को संबोधित किया।

पिल्लूखेड़ा मंडी में किसान रैली के दौरान किसान नेताओं को स्मृति चिह्न में हल देते आयोजक।- फोटो : Jind
विज्ञापन