फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP leaders felt the pulse of the contenders

Jind News: भाजपा नेताओं ने टटोली दावेदारों की नब्ज

Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders felt the pulse of the contenders
10जेएनडी07: बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
जुलाना। कस्बे के रेस्ट हाउस में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रभारी मदन गोयल, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, जुलाना निकाय चुनाव प्रभारी राजकुमार कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेजेंद्र ढुल ने कहा कि जुलाना नगरपालिका चुनावों में भाजपा की जीत तय है। जीत को देखते हुए उम्मीदवार भी ज्यादा हैं। अब तक 15 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट आ चुकी है। सभी का ब्यौरा मुख्यालय भेजा चुका है। इसकी भी नपा के लिए टिकट आएगी उसका सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, जुलाना नगरपालिका क्षेत्र से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। इसी को देखते हुए कार्यकर्ता अपनी जीत को फाइनल मान रहे हैं। अभी तक 15 भाजपा कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी तक साफ नही कर पाई है कि टिकट के लिए कौन कौन दावेदार हैं। इस अवसर पर डाॅ. पुष्पा तायल, सतीश सांगवान, सत्यवान खटकड़, रामफल शर्मा, विजय बैरागी, डाॅ. संजय शर्मा, सुरेंद्र खटकड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed