फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP-JJP stopped the wheel of development in Safidon: Gangoli

भाजपा-जजपा ने सफीदों में रोका विकास का पहिया : गांगोली

Mon, 23 Sep 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP stopped the wheel of development in Safidon: Gangoli
22जेएनडी31 : मोहम्मद खेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबो​धित करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली
सफीदों। सफीदों में विकास का पहिया जजपा-भाजपा ने रोक दिया था। इसे फिर से शुरू करवाया जाएगा। यह बात सफीदों से कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने रविवार को गांव मांडी खुर्द, मोहम्मदखेड़ा, खरकगादियां, तेलीखेड़ा, आलनजोगीखेड़ा, रिटौली, बनियाखेड़ा, जामनी में प्रचार के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही सफीदों से बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके अलावा यहां विकास के जिस पहिये को भाजपा-जजपा सरकार ने रोक दिया था, उसकी चाल को दोगुना किया जाएगा, ताकि सफीदों भी प्रदेश में विकास के मामले में सबसे अव्वल हो। 10 साल से सत्ता में होते हुए भी भाजपा के पास गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है, इसीलिए भाजपा अपने काम का हिसाब देने से भाग रही है। गांगोली ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। देश की सुरक्षा में युवाओं का अहम योगदान है। युवा आर्मी में भर्ती होकर देश की रक्षा करता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें अग्निवीर बना दिया। यह युवाओं के साथ अन्याय है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

22जेएनडी31 : मोहम्मद खेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली

22जेएनडी31 : मोहम्मद खेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed