फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP is dividing in the name of religion and caste: Deepak Bawariya

धर्म व जाति के नाम पर बांट रही भाजपा : दीपक बावरिया

Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP is dividing in the name of religion and caste: Deepak Bawariya
03जेएनडी06 : पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया। संवाद
जींद। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कायम करने के लिए संविधान में भी संशोधन कर सकती है। हो सकता है भविष्य में चुनाव भी नहीं हों। इस बार सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों के पास मौका है। धर्म व जाति के नाम पर लोगों को भाजपा बांट रही है। बावरिया यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बावरिया ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। राम तो वो थे, जिन्होंने राज को त्याग कर 14 वर्ष का वनवास चुना था। अधर्म का नाश करने के लिए उन्होंने सब कुछ त्याग दिया था। एक भाजपा के लोग हैं, जो राम नाम का सहारा लेते हैं लेकिन इनके मंत्रियों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ के आरोप लग रहे हैं। बड़े-बड़े राजघरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। देश का अन्नदाता डेढ़ साल तक गर्मी व ठंड में दिल्ली की सीमा पर बैठाए रखा। बेटियों को बाल खींचकर सड़कों पर घसीटा जाता है और अब यह लोग उस भगवान के नाम का सहारा ले रहे हैं, जो सबसे परे हैं।
विज्ञापन

बावरिया ने गुटबाजी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा में कांग्रेस से भी ज्यादा गुटबाजी है। भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री की बोलचाल भी नहीं है। इनकी गुटबाजी कारण प्रदेश को खासकर स्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी तथा विधानसभा चुनाव में भी 80 सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आस्था है, हर कार्यकर्ता अपने आपको राहुल गांधी मानकर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed