फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP government a failure on all fronts: Rishipal Haibatpur

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : ऋषिपाल हैबतपुर

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP government a failure on all fronts: Rishipal Haibatpur
फोटो 05जेएनडी22-जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष ऋ​​षिपाल हैबतपुर। स
जींद। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को सरकार की ओछी हरकत बताया। हैबतपुर ने सरकार से जनता के वास्तविक मुद्दों का समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू न करने को सरकार की वादाखिलाफी बताया। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर लाठीचार्ज और एफआईआर दर्ज करने की भी निंदा की। कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने बताया कि 26 सितंबर को सफीदों और जुलाना में कार्यकर्ता अधिवेशन होंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से इनमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष गंगोली, बलराम कटवाल और जगबीर ढिगाना मौजूद थे। संगठन महासचिव पवन दुहन, जिला उपाध्यक्ष राममेहर निडाना सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed