फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP gave jobs without any slip or expenditure : MLA Devendra Atri

बिना पर्ची, खर्ची भाजपा ने दी नाैकरी : विधायक देवेंद्र अत्री

Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP gave jobs without any slip or expenditure : MLA Devendra Atri
08जेएनडी24-उचाना कलां में विधायक देवेंद्र अत्री को पगड़ी पहना स्वागत करते हुए लोग। संवाद
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री एक दिवसीय दौरे के तहत उचाना हलके के विभिन्न गांव में पहुंचे। उचाना कलां पहुंचने पर मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक युवा लेकर गए। मांगेराम शर्मा और मास्टर शिवकुमार ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में उचाना हलके में भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर आभार प्रकट मतदाताओं का करने के साथ विधायक ने कहा कि उचाना को विकास के मामले में सभी के सहयोग से आगे लेकर जाएंगे। मंगलवार को घसो कलां, घसो खुर्द, भगवानपुरा, दरोली खेड़ा, सेढ़ा माजरा, खेड़ी मंसानिया, खटकड़, मोहनगढ़ छापड़ा गांव के दौरे किए।
विज्ञापन

विधायक अत्री ने कहा कि बिना पर्ची.बिना खर्ची नौकरी प्रदेश के युवाओं को देकर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जो बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी प्रदेश के युवाओं को देने का काम किया वो आज इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी कह चुके हैं कि जो लोग बोल रहे हैं उन्हें हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन में आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की हवाई जहाज के सफर की टिकट भी बनवा देंगे ताकि ये हवाई जहाज में सफर कर सकें। कोई मुद्दा आज कांग्रेस के पास नहीं है। इतिहास बनने जा रहा है कि हिसार को एयरपोर्ट की सोगत देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। तीसरी बार भाजपा सरकार में आई है उसमें बिना पर्ची बिना खर्ची जो नौकरी दी है, उसका सबसे बड़ा रोल है। इस मौके पर सतीश जांगड़ा, महेंद्र लोधर, नरेश सौंगरी, सतपाल अत्री, सुरेंद्र खरकभूरा, शीशपाल बड़ौदा, मांगेराम, सत्ता शर्मा, पवन शर्मा, रमेश राणा, राजेश शर्मा झील, विशाल अत्री, मेवा करसिंधु, रामदिया शास्त्री, कुलदीप कहसून, बिंद्र शर्मा, प्रमोद पालवां, सत्ता, राजू शर्मा और सतीश जोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed