फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP District President has worked in the party's farmer organizations

Jind News: पार्टी के किसान संगठनों में काम कर चुके हैं भाजपा जिलाध्यक्ष

Sun, 28 Jul 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP District President has worked in the party's farmer organizations
27जेएनडी24 : भाजपा के निवर्तमान जिला प्रधान राजू मोर। संवाद
जींद। भाजपा ने शुक्रवार को अपने संगठन में फेरबदल करते हुए तेजेंद्र ढुल को जिला प्रधान नियुक्त कर दिया। पहले जिला प्रधान रहे राजू मोर को अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। राजू मोर पर लोकसभा चुनाव में कुछ आरोप लगे थे, लेकिन उस समय मोहनलाल बड़ौली ने खुद यह साफ कर दिया था कि राजू मोर ने कोई गलती नहीं की है। अब इसके बावजूद मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उनको जिला प्रधान से हटा दिया है।
विज्ञापन

तेजेंद्र ढुल जिला बार एसोसिएशन में अभ्यास करते हैं। तेजेंद्र ढुल 1998 में भाजपा से जुड़े थे। वह मंडल उपाध्यक्ष के पद भी रहे। भाजपा श्रमिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव, किसान मोर्चा के जिला प्रधान, भाजपा के जिला उपप्रधान, हिसार लोकसभा में संयोजक की भूमिका निभाई। इसके अलावा तेजेंद्र ढुल ने बूथस्तर पर भी काम किया है। तेजेंद्र ढुल ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उसे बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन

दूसरा कार्यकाल हो चुका था शुरू
राजू मोर 2020 में भाजपा के जिला प्रधान बने थे। भाजपा के जिला प्रधान का कार्यकाल तीन साल का होता है। ऐसे में राजू मोर 2023 में ही इस पद से जाने वाले थे, लेकिन भाजपा संगठन ने फिर से उनको जिला प्रधान बनाए रखा। अब राजू मोर भाजपा के जिला प्रधान पर चार साल तक रहे। हालांकि उनके दूसरे कार्यकाल को पूरा होने में अभी दो वर्ष और थे, लेकिन इससे पहले ही उनको हटा दिया गया।

27जेएनडी24 : भाजपा के निवर्तमान जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

27जेएनडी24 : भाजपा के निवर्तमान जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

27जेएनडी24 : भाजपा के निवर्तमान जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

27जेएनडी24 : भाजपा के निवर्तमान जिला प्रधान राजू मोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed