फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP closed the shop of corrupt leaders: Karmaveer Saini

भाजपा ने बंद की भ्रष्ट नेताओं की दुकान : कर्मवीर सैनी

Tue, 23 Jul 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
BJP closed the shop of corrupt leaders: Karmaveer Saini
22जेएनडी02 : पैदलयात्रा के दौरान लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते कर्मवीर सैनी। स्रोत स्वयं
सफीदों। कॉन्फेड के चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं की दुकान बंद कर दी है। आज कोई भी काम बिना पर्ची, बिना खर्ची के हो रहा है। जो बच्चे योग्य हैं उनको नौकरी मिल रही है। भाजपा ने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी है। सैनी सोमवार को अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन सिंघपुरा, बहादुरपुर, खरकड़ा, कारखाना, हाट, हरिगढ़, ऐंचरा खुर्द, बागड़ू कलां व बागड़ू खुर्द में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब पहली बार मनोहरलाल मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने सबसे पहले भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया। पहले की सरकारों में जिन लोगों के पास पैसे होते थे उनको ही नौकरियां मिलती थीं, लेकिन भाजपा सरकार आते ही भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लग गई। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इससे बढ़कर काम किए हैं। वह आम लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उनको तुरंत दूर करवाते हैं। रात को 12 बजे तक मुख्यमंत्री आवास में लोग आते रहते हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भाजपा ने राजनीति को व्यापार नहीं बनाया, बल्कि सेवा का एक माध्यम बनाया है। भाजपा के शासन में राजनीति के मायने ही बदल गए हैं। देश-प्रदेश में लोग आज भ्रष्टाचारमुक्त शासन का खुले मन से स्वागत कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद फिर से प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और बेहतर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन संजय बिट्टा, पार्षद सनुील, संजीव घिमाना पार्षद, महाबीर एमसी, सुभाष जैन, अखिल गुप्ता, कुनाल मंगला, राजेश जैन, सचिन जैन, सन्नी गर्ग, राकेश जैन, हिमलेश जैन, पप्पू जैन, सरपंच प्रमोद कुमार, सरपंच बीरबल, सरपंच वीरेंद्र, रामफल नंबरदार, सरपंच रोशन गुर्जर, सुरेश सरपंच भी मौजूद रहे।

22जेएनडी02 : पैदलयात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कर्मवीर सैनी। स्रोत स्वयं

22जेएनडी02 : पैदलयात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते कर्मवीर सैनी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed