फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bindra murder case... Six police teams raided other states

Jind News: बिंद्र हत्याकांड... पुलिस की छह टीमों में दूसरे राज्यों में दी दबिश

Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bindra murder case... Six police teams raided other states
जींद। खरकरामजी गांव में रंजिशन की गई शराब ठेकेदार बिरेंद्र उर्फ बिंद्र के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों ने सोमवार को दूसरे प्रदेशों में भी दबिश दी है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है। गोली चलाने वाले चारों आरोपियों की भी पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान वारदात के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इस मामले को कई गैंगों से जोड़कर भी पुलिस काम कर रही है, लेकिन फिलहाल यह मामला गैंग का सामने नहीं आकर। आपसी रंजिश का ही पुलिस मान रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम नेपाल भी इस मामले में आरोपियों की निशानदेही पर पहुंची हैं। पुलिस के लिए गोली चलाने वाले आरोपियों को पकड़ना बड़ी बात नहीं बल्कि, इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचना बड़ी बात बनेगी।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उनके पकड़े जाने के बाद किसके कहने पर हत्या की गई और इसमें कितने आरोपियों की साजिश है। इनके तार वास्तव में किसी गैंग से जुड़े हैं या फिर सोशल मीडिया पर जिस अकाउंट से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम से पोस्ट की गई। वह कहां से हुई है। इस पोस्ट से पुलिस को संदेह है कि कुछ आपराधिक लोगों ने हत्याकांड में खुद का नाम चमकाने और इन बदमाशों के नाम पर दहशत फैलाने के लिए किया गया है। अभी तक इस पोस्ट में जिन नामों का जिक्र है। जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोगों के अदालत में दर्ज हुए बयान
पुलिस ने पीड़ित परिवार के दो सदस्यों के अदालत में बयान दर्ज करवाए, ताकि इस मामले में आगामी कार्रवाई की गति बढ़ाई जा सके। अदालत में हुए बयान की कॉपी भी पुलिस ने ली है।

-------------
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों के बारे में अहम सुराग पुलिस को लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस की टीम काम कर रही है।
-कुलदीप सिंह एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed