{"_id":"66578ec2244eba676a09edf5","slug":"bike-riding-couple-going-to-meet-daughter-dies-in-accident-jind-news-c-199-1-sroh1006-117716-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेटी से मिलने जा रहे बाइक सवार दंपती की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेटी से मिलने जा रहे बाइक सवार दंपती की हादसे में मौत
Thu, 30 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी14-बहादुरगढ़ गांव के पास खेतों में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : संवाद
सफीदों। जींद सड़क पर गांव बहादुरगढ़ के पास बुधवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटकर खेतों में जा गिरी। वहीं बाइक का अगला हिस्सा टुकड़े-टुकड़े हो गया। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करनाल जिला के गांव मानपुरा निवासी 60 वर्षीय जयकुमार और उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार दो घायल गांव बुढ़ाखेड़ा के बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया।
बुधवार को गांव बुढ़ाखेड़ा के लोग कार में सवार होकर सफीदों की तरफ आ रहे थे। गांव मानपुरा (करनाल) निवासी जयकुमार और सरोज बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ जा रहे थे। गांव बहादुरगढ़ के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर खेतों में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर लोग काफी तादाद में एकत्रित हो गए। लोगों ने बाइक सवारों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कार सवारों को सफीदों के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दंपती के परिजनों ने बताया कि दोनों अपनी लड़की से मिलने के लिए अपने गांव मानपुरा से गांव दालमवाला जा रहे थे।
सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला कर जांच शुरू कर दी है।

29जेएनडी14-बहादुरगढ़ गांव के पास खेतों में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद- फोटो : संवाद