{"_id":"67e2f84c97f36ce1640ad680","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-canter-dies-during-treatment-jind-news-c-199-1-sroh1006-132071-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैंटर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैंटर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी24-कैंटर के अगले पहिए के नीचे पड़ी बाइक। संवाद
सफीदों। शहर के हाट रोड पर कैंटर और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार की 24 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव राणा खेड़ी निवासी रामफल (65) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल बलजीत के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में बागडू निवासी बलजीत ने बताया कि दो मार्च की सायं वह रामफल के साथ बाइक पर सफीदों से काम निपटाकर अपने-अपने घर जा रहे थे। जब वे गांव हाट के पास पहुंचे तो सामने से एक कैंटर चालक गफलत लापरवाही व तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को रामफल चला रहा था। टक्कर लगते ही बाइक सहित कैंटर के आगे गिर गए। कैंटर उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद चालक कैंटर को मौके पर छोडक़र फरार हो गया।
राहगीर उन दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामफल की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।