फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies due to collision with car, second seriously

Jind News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 16 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with car, second seriously
16जेएनडी06-मृतक श्रीकांत।
जींद। कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामबख्श कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा श्रीकांत रविवार देर शाम को अपने साथी शर्मा नगर निवासी विक्की के साथ बाइक पर सवार होकर कंडेला गांव की तरफ गया था। इस दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। विक्की का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों जनता बाजार में पल्लेदारी का काम करते थे। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

16जेएनडी06-मृतक श्रीकांत।

16जेएनडी06-मृतक श्रीकांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed