{"_id":"66b64c3b35ddd7bce50c6ce0","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-jind-news-c-199-1-sroh1009-121251-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Fri, 09 Aug 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जींद। कैथल रोड पर गुरुद्वारा के नजदीक कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार नगूरां निवासी सतीश की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मौके ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में नगूरां निवासी बिट्टू ने बताया कि उनके पिता सतीश कुमार आठ अगस्त को बाइक पर सवार होकर जींद में अपने चाचा कौशल कुमार के सेक्टर 9 स्थित मकान पर गए हुए थे। जब वह शाम को लौट रहे थे तो कैथल रोड स्थित गुरुद्वारा के पास सामने से आ रही कार सवार ने उनके पिता को टक्कर मार दी। गिरने से उनके पिता को काफी चोट आई है। इस दौरान उनके चाचा कौशल और वह खुद भी कार में सवार होकर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। दोनों पिता को लेकर नागरिक अस्पताल गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कार चालक यूपी के सहारनपुर जिले के कुत्मभ निवासी चरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।