{"_id":"69ecfc51d3d307cfb2048238","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-tractor-trolley-loaded-with-debris-jind-news-c-199-1-sroh1006-152301-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना के धरौदी रोड पर तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
धरौदी निवासी लगभग 49 वर्षीय रतन सिंह 23 अप्रैल को घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक के साथ रेहड़ी जोड़ कर नरवाना गए थे। शाम को जब वह घर वापस लौट रहे थे तभी धरौदी रोड पर तेज रफ्तार तूड़े से लोड ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं व्यक्ति के बेटे प्रदीप की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।