फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
कंडेला गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त की रात साढ़े 10 बजे उसका 40 वर्षीय भाई अनिल अपने घर से बाइक पर सवार होकर खेत में धान की फसल में पानी देने के लिए जा रहा था। जब वह घर से कैथल रोड होते हुए अपने खेत में जा रहा था तो सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका भाई सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। जब उसके भाई को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल दो बच्चों का पिता था। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed