{"_id":"668c6f8205903d6f94064329","slug":"bike-lost-balance-a-young-man-died-after-falling-jind-news-c-199-1-jnd1001-119670-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक का संतुलन बिगड़ा, गिरने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक का संतुलन बिगड़ा, गिरने से एक युवक की मौत
Tue, 09 Jul 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी37: मृतक सागर का फाइल फोटो। संवाद
सफीदों। जींद रोड पर स्थित मां भागो देवी अस्पताल के पास रविवार देर शाम बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवक गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान नगर के वार्ड नंबर 3 वाल्मीकि बस्ती निवासी सागर (22) तथा घायल युवक की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी दीपक (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
सागर अपने दोस्त दीपक के साथ रविवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मां भागो देवी अस्पताल के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। दीपक की हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
दीपक का था जन्मदिन
सागर और दीपक गहरे मित्र थे। सोमवार को दीपक का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए रविवार देर शाम दोनों दोस्त तैयारियों में लगे हुए थे। इसी तैयारियों की सिलसिले में वे दोनों बाइक पर कहीं जा रहे थे और रास्ते में यह घटना हो गई। सागर सफीदों के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और परिवार का पूरा दारोमदार उसी के कंधे पर था।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सिटी थाना प्रभारी
शहर थाना सफीदों प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर सागर के शव का पोस्टमार्टम करके उन्हें सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अमल में लाई जाएगी।