{"_id":"6a8b5cf24e146a77620ab15d","slug":"bibipur-model-to-be-implemented-in-kalwan-womens-participation-to-increase-jind-news-c-199-1-sroh1009-158980-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कालवन में लागू होगा बीबीपुर मॉडल, बढ़ेगी महिला भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कालवन में लागू होगा बीबीपुर मॉडल, बढ़ेगी महिला भागीदारी
विज्ञापन
23जेएनडी20:कालवन गांव में गाली बंद चार्ट दिखाते हुए ग्रामीण व सुनील जागलान। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : School
विज्ञापन
जींद। महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देशभर में पहचान बना चुके बीबीपुर मॉडल ऑफ वीमेन इंपावरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट को अब नरवाना क्षेत्र के गांव कालवन में लागू किया जाएगा। जिले में इस मॉडल के लिए कालवन का इकलौती ग्राम पंचायत के रूप में चयन हुआ है।
मॉडल के तहत अगले एक वर्ष में गांव को महिला और बाल हितैषी पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जाएगा। मॉडल लागू होने के बाद गांव में महिलाओं और बच्चों के अनुकूल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ महिलाओं की पंचायत की निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
विज्ञापन
बीबीपुर मॉडल के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि कालवन पंचायत का चयन ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। पंचायत के लिए एक वर्ष का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मॉडल का उद्देश्य केवल गांव में सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि महिलाओं को विकास से जुड़े फैसलों में भागीदार बनाना और बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है।