{"_id":"6a664160f2542588710c0a0a","slug":"bhumika-goyal-secured-589-marks-in-neet-jind-news-c-199-1-sroh1009-157404-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भूमिका गोयल ने नीट में 589 अंक हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भूमिका गोयल ने नीट में 589 अंक हासिल किए
Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी24: भूमिका गोयल परिवार के साथ। स्रोत : परिजन
उचाना। गांव बुडायन निवासी प्रदीप गोयल की बेटी भूमिका गोयल ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 720 में से 589 अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी है, क्षेत्र के लोगों ने भी बधाई दी। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा सीताराम का सपना था कि वह डॉक्टर बनें।
दादा के इसी सपने को लक्ष्य बनाकर उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी की। अब वह चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनकर यह सपना साकार करेंगी। भूमिका ने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार मेहनत को सफलता का आधार बताया। परिवार ने उनकी पढ़ाई के प्रति गंभीरता और लगन की सराहना की। ब्राह्मण चौबीसी के प्रधान अनिल शर्मा और राजू शर्मा ने भूमिका और उनके परिवार को बधाई दी।