फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhati who came to the wedding died in a road accident

Jind News: शादी में आए भाती की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhati who came to the wedding died in a road accident
जींद। कैथल के हरसोला गांव से खटकड़ गांव में शादी में आए 75 वर्षीय भाती की किसी गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कहसून रोड से खटकड़ गांव के पास हाईवे पर चढ़ते समय हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल जिले के गांव हरसोला निवासी सुभाष ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को वह अपने पिता अमृतलाल और परिवार के अन्य लोगों के साथ खटकड़ गांव में चंदगी के पुत्र की शादी में भात भरने के लिए आए थे। चार दिसंबर सुबह साढ़े सात बजे उसके पिता अमृतलाल गांव से पैदल घूमने के लिए हाईवे की तरफ चले गए। जब वह कहसून रोड के पास हाईवे पर चढ़ने लगे तो उचाना की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी की चपेट में आने से पिता अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसको तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
नरवाना रोड बाईपास के नजदीक हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना रोड बाईपास के नजदीक होटल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी मंजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त सुनील जींद में किराये पर रहते हैं। दो दिसंबर को वह और उसका दोस्त अनिल अलग-अलग बाइक पर थे और सुनील अपनी बाइक पर था। वे तीनों नरवाना रोड बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खाने गए हुए थे। रात साढ़े 12 बजे मलिक होटल के पास पहुंचे तो जींद की तरफ से जा रही कार ने सुनील की बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुनील सड़क पर जा गिरा और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुनील को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एसआई नरेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed