फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bharti Cricket Academy XI won the match by eight wickets

Rohtak News: भारती क्रिकेट अकादमी एकादश ने आठ विकेट से मैच जीता

Sat, 19 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bharti Cricket Academy XI won the match by eight wickets
रोहतक। गोयल समर कप के तहत भारती क्रिकेट अकादमी एकादश ने सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश को आठ विकेट से हराया। मुकाबला 22 यार्ड्स मैदान में खेला गया। वैभव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारती एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुगनि देवी एकादश ने 39.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन बनाए।
विज्ञापन

सुगनि देवी एकादश की ओर से कार्तिक ने शानदार 51 रन व हर्षवर्धन ने 65 रन बनाए। भारती एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए वैभव शर्मा ने 6.2 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट लिए। प्रतीक व ओजस ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारती एकादश ने 22.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

भारती एकादश की ओर से प्रतीक ने 50 रन बनाए। इसके अलावा आरव ने 71 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर से ज्योति व हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed