फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bharat Vikas Parishad Bhuteshwar branch will deliver food to Corona infected patients

कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाएगी भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad Bhuteshwar branch will deliver food to Corona infected patients
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को राहत देने के लिए भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा ने पहल शुरू की है। कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज, जो अपना खाना नहीं बना पा रहे हैं, उनको परिषद द्वारा खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसमें ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जो अस्पतालों में भर्ती हैं। बुधवार को ऐसे 190 मरीजों को खाना मुहैया करवाया गया है।
विज्ञापन

भोजन सेवा के लिए भारत विकास परिषद द्वारा एक विशेष संदेश सोशल मीडिया पर डाला डाला गया है। इसके तहत लोगों से आह्वान किया गया है कि जो लोग कोरोना संक्रमित हैं और अपना खाना खुद नहीं बना पा रहे हैं, वह खाना मंगवा सकते हैं। दोपहर के खाने के लिए सुबह दस बजे तक बुकिंग करवानी होगी। इसके बाद संस्था के स्वयंसेवक निर्धारित स्थान पर खाना पहुंचा देंगे। इसके लिए बुधवार से ही रसोई सेवा की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा के क्षेत्रीय मंत्री रमेश सिंगला ने किया।
विज्ञापन

सिर्फ सेवा, प्रचार नहीं
यह अभियान सिर्फ सेवा के लिए शुरू किया गया है। इससे संस्था या लोगों का प्रचार नहीं किया जाएगा। संस्था के सचिव नारीष रोहिला ने बताया कि इसके लिए तय किया है कि कोई भी स्वयंसेवक खाना देते हुए लाभार्थी का फोटो नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों से भी आई मांग
शाखा सचिव नारीष रोहिला के अनुसार बुधवार को पहले दिन शहर के कई अस्पतालों के अलावा घरों में रह रहे लोगों की तरफ से भी मांग आई है। कुल 190 लोगों के लिए खाना भेजा गया है।

जब तक जरूरत जारी रहेगी सेवा
भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा द्वारा यह सेवा लोगों के लिए शुरू की गई है। जब तक लोगों को खाने की जरूरत रहेगी, अभियान जारी रहेगा। लोग बिना किसी झिझक के खाने के लिए बता सकते हैं।
नारीष रोहिला, सचिव, भारत विकास परिषद, भूतेश्वर शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed