फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bharat bund farmer meet to treders

भारत बंद को लेकर व्यापारियों से मिले किसान नेता

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
bharat bund farmer meet to treders
संयुक्त किसान मार्चा द्वारा प्रस्तावित 27 सितंबर के भारत बंद प्रदर्शन को लेकर शनिवार क्षेत्र के किसानों का एक दल कस्बे की पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों के पास पहुंचे। मंडी एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक किसानों ने व्यापारियों से अपील की गई कि किसान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इसी कड़ी में 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान हुआ है तो व्यापारी भी इसमें अपनी भूमिका निभाएं ताकि किसान, मजदूर व व्यापारियों के इस प्रदर्शन का असर केंद्र की सरकार पर हो और किसानों की बात सुनी जाए। मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन

अध्यक्ष शशीकांत शर्मा ने कहा कि हम हमेशा किसानों की मदद के लिए तैयार हैं। 27 सितंबर को भी सहयोग करेंगे। मंडी एसोसिएशन के कार्यालय से बंद के पक्ष में अपील की घोषणा भी उसी समय करवा दी गई। प्रधान ने कहा कि 27 सितंबर को शहर की सभी मंडियां सुबह छह बजे से लेकर शाम चार बजे बंद रहेगी। बैठक में व्यापारी नरेश जैन व किसान नेता बलबीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed