{"_id":"6a5927427c3f3136ff004d04","slug":"bhakiyu-officials-appointed-jaibir-as-patron-and-nafe-singh-as-head-jind-news-c-199-1-jnd1012-156811-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाकियू पदाधिकारी ने जयबीर को संरक्षक, नफे सिंह को प्रधान बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाकियू पदाधिकारी ने जयबीर को संरक्षक, नफे सिंह को प्रधान बनाया
विज्ञापन
फोटो 016एसएफडीएम3 तीन गांव की कमेटी के पदाधिकारी के साथ भकियू के नेता।
सफीदों। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक वीरवार को गांव पाजू खुर्द में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों की नई कमेटियों का गठन किया गया।
कमेटियों का गठन यूनियन के प्रेस प्रवक्ता छाजू राम कंडेला, जिला जींद के संरक्षक बारू राम, जिला संरक्षक बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं सफीदों हल्का प्रधान नवीन कुमार तथा गांव कुरड़ के प्रधान गौरव कुमार की देखरेख में किया गया।
सफीदों हल्का प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि गांव पाजू खुर्द की कमेटी में जयबीर को संरक्षक, नफे सिंह को प्रधान, रमेश को उपप्रधान, दलबीर को संगठन मंत्री, राकेश को प्रेस प्रवक्ता, रणबीर पांचाल को सचिव तथा बनी सिंह को खजांची चुना गया।
विज्ञापन
गांव छापर में साहाब सिंह को प्रधान और मालिक सिंह को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं गांव आफताबगढ़ की कमेटी में पलभिंदर सिंह को प्रधान तथा कुलदीप सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान कमेटियों के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।
बैठक के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। यूनियन पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।