फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Beneficiaries are getting free treatment facility: DC

लाभार्थियों को मिल रही निशुल्क उपचार की सुविधा : डीसी

Mon, 23 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries are getting free treatment facility: DC
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखा कर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन


इस योजना में द्वितीय और तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है। इसी कड़ी के जुड़ाव में हरियाणा सरकार की ओर से चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया था। इस योजना के तहत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे वेरिफाइड इनकम वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है। इसमें वेरिफाइड इनकम परिवारों का डाटाबेस नेशनल हेल्थ एजेंसी की ओर से कंज्यूम किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं एक लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार केवल 1500 रुपये प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इस योजना के लिए चिरायु आयुष्मान हरियाणा डॉट इन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed