फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Beldar of Canal Department hangs on the track of Hansi Branch canal

नहरी विभाग के बेलदार ने हांसी ब्रांच नहर की पटरी पटरी पर लगाया फंदा

Wed, 30 Jun 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Beldar of Canal Department hangs on the track of Hansi Branch canal
नहरी विभाग के बेलदार ने हांसी ब्रांच नहर की पटरी पर बीड़ बड़ा वन के पास पेड़ पर कपड़े के फंदे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दखनिया मंदिर के पास स्थित सेतियान मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति राधेश्याम के शव का पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या का संदेश जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव हांसी ब्रांच नहर की पटरी पर बीड़ बड़ा वन के पास लटका हुआ है। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय सेतियान मोहल्ला निवासी राधेश्याम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। राधेश्याम के छोटे भाई सीताराम ने कहा कि उसका भाई नहरी विभाग में बेलदार था। वह सुबह घर से साढ़े नौ बजे खाना खाकर ड्यूटी के लिए निकला था। उसके भाई ने एक सप्ताह पहले उसे बताया था कि कोई व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। उसे वह नहीं जानता, इसलिए उन्हें संदेह है कि उसके भाई की हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने परिजनों के संदेह के मद्देनजर नागरिक अस्पताल से शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव नहर की पटरी के पास एक पेड़ से कपड़े के फंदे के साथ लटका हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के पैर जमीन पर टिके हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed