फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Being aware about voting along with treatment

Jind News: इलाज के साथ मतदान के प्रति कर रहे जागरूक

Sun, 22 Sep 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Being aware about voting along with treatment
21जेएनडी23: नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर्ची पर लिखा मतदान के लिए संदेश। संवाद
जींद। विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज के साथ मतदान के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पर्ची पर मतदाता जागरूकता के संदेश चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व, को अंकित किया है। ओपीडी पर्ची पर अंकित किए गए संदेश में लिखा है कि वोट जरूर बनवाएं और मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉॅ. गोपाल गोयल ने इसकी शुरुआत कर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद करें। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1600 की ओपीडी होती है। जिले में जितनी भी ओपीडी स्लिप बन रही है, इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहर लगा रही है कि चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व। अस्पताल में मतदान के गीत भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से देश व प्रदेश का भविष्य तय होता है, इसलिए हर किसी को मतदान कर देश को अग्रणी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी पर्ची पर मोहर लगाकर व गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहा है। इसका उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत मतदान करवाना है। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, जींद।

21जेएनडी23: नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर्ची पर लिखा मतदान के लिए संदेश। संवाद

21जेएनडी23: नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर्ची पर लिखा मतदान के लिए संदेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed