फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Become a bank officer and talk for 13 minutes, cheated Rs 149998

बैंक अधिकारी बन 13 मिनट बात कर ठगे 149998 रुपये

Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Become a bank officer and talk for 13 minutes, cheated Rs 149998
दालमवाला गांव निवासी परमजीत से किसी ने बैंक अधिकारी बनकर 13 मिनट बात की। उसके खाते से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी बताकर ऐप डाउनलोड करवाया और वीडियो कॉल कर 149998 रुपये निकाल लिए। सदर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दालमवाला निवासी परमजीत ने बताया कि उसने कुछ वर्ष पहले परिवार में शादी के लिए लोन लिया था। शादी के बाद उसके पास कुछ पैसे बच गए थे। बचे हुए पैसे को उसने खाते में डाल दिया था, ताकि लोन को भरा जा सके। एक मार्च की दोपहर को उसके पास अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और उसने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताया। ठग ने उसके खाते से संबंधित सभी जानकारी उसे बताई। इस पर उसने व्यक्ति पर विश्वास कर उसे बैंक अधिकारी समझ लिया। इसके बाद ठग ने उससे एसबीआई की क्विक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद वीडियो कॉल की तो उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। कुल 149998 रुपये उसके खाते से कट गए। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि धोखाधड़ी कर युवक के खाते से राशि निकालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed