फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Beauty parlor operator's husband named in case of girl's death

Jind News: युवती की मौत के मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका का पति नामजद

Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator's husband named in case of girl's death
सफीदों। सफीदों के नागक्षेत्र सरोवर से सिंघपुरा की युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति गांव खेड़ा खेमावती निवासी शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव सिंघपुरा से शनिवार सुबह मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर पर गई लड़की अचानक लापता हो गई थी। मामले की सूचना ब्यूटी पार्लर संचालिका व उसके पति शमशेर ने परिजनों को दी। ब्यूटी पार्लर मालिक ने उसके परिजनों को बताया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र तीर्थ में कूद गई है। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बुलाया। सरोवर के ऊपर लड़की की चुन्नी व चप्पल बरामद हुई। लड़की के परिजन नागक्षेत्र सरोवर से सीधे शहर थाना पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र में नहीं कूदी, बल्कि ब्यूटी पार्लर संचालक ने उसे कहीं पर भगा दिया है। थाने में करीब एक घंटा तक गहमागहमी रही। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने जींद से गोताखोरों को बुलाया और सफीदों के नागक्षेत्र तीर्थ से लड़की के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी लड़की सफीदों के मेन बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में पिछले आठ-नौ महीने से काम सीखने के लिए जा रही थी। रात्रि में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति शमशेर का फोन आया और उसने कहा कि उनकी लड़की की शादी किसी दूसरी बिरादरी में करवा दूं क्या। इस पर उन्होंने मना कर दिया। मां का आरोप था कि आज उनकी लड़की अचानक से लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस मामले में सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपों में केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुलिस की टीम सफीदों में मेन बाजार में स्थित ब्यूटी पार्लर के पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed