फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Beautification of two ponds in Naguran village will cost crores of rupees

Jind News: नगूरां गांव में करोड़ों की लागत से होगा दो तालाबों का सुंदरीकरण

Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Beautification of two ponds in Naguran village will cost crores of rupees
06जेएनडी07: नगूरां गांव स्थित ज्यूणा वाला तालाब जहां पर सौंदर्यीकरण को लेकर काम शुरू होना है। स
अलेवा। नगूरां गांव में हरियाणा तालाब प्राधिकरण के तहत करोड़ों रुपये की लागत से दो तालाबों का सुंदरीकरण होगा। इसमें डाबी वाले तालाब पर एक करोड़ 10 लाख और ज्यूणा वाले तालाब पर 68 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर टेंडर भी हो चुका है। नगूरां गांव के लोगों ने कुछ माह पूर्व डाबी वाले और ज्यूणा वाले तालाब में फैली गंदगी को लेकर पंचायत को अवगत करवा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि काफी वर्षों पुराने तालाब कब्जाधारियों और अनदेखी के चलते लुप्त हो रहे हैं। तालाबों में गांव के घरों का गंदा पानी जा रहा है और इसके आसपास लगती काॅलोनी के लोगों में भी बीमारी फैलने की आशंका है। पंचायत बजट के अभाव में उक्त दोनों तालाबों के सुधारीकरण को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही थी। गांव के लोगों की मांग के चलते दोनों पंचायतों ने मामले को उचाना के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सामने रखा और तालाबों के सुंदरीकरण की बात कही।
विज्ञापन

मामला पूर्व डिप्टी सीएम के संज्ञान में आते ही दोनों तालाब का सुंदरीकरण को लेकर विभाग के अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट बनाकर भेजने की बात कही। अधिकारियों ने गांव के दोनों तालाबों का एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेज दिया था। इससे सरकार की तरफ से हरियाणा तालाब प्राधिकरण के तहत एक ड्राइंग तैयार कर दोनों तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर करोड़ों रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

तालाबों के चारों तरफ बनेगी पटटी, गंदे पानी के लिए लगेगा ट्रीटमेंट प्लांट

नगूरां गांव के दोनों तालाबों पर सौंदर्यीकरण के नाम पर तालाब के चारों तरफ पट्टी बनेगी और गंदे पानी की निकासी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। ट्रीटमेंट प्लांट बन जाने के बाद लोगों को गंदे पानी की निकासी से मुक्ति मिलेगी और इसी पानी का प्रयोग खेती या फिर कार्याें के लिए प्रयोग किया जाएगा। तालाबों के अंदर गंदगी की बनी गाद को बाहर निकाला जाएगा और खुदाई होगी।


वर्जन

नगूरां गांव के डाबी वाले तालाब के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 10 लाख और ज्यूणा वाले तालाब के लिए 68 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। दोनों तालाबों को टेंडर हो चुका है, संबंधित एजेंसी को तालाबों के सौंदर्यीकरण पर काम शुरू करने को लेकर पत्र लिखा गया है।
-रजत, जेई पंचायती विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed