{"_id":"669ec76c3d1d8868ee01d177","slug":"beaten-after-hitting-the-car-case-against-four-unknown-people-jind-news-c-199-1-sroh1009-120371-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पीटा, चार अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पीटा, चार अज्ञात पर केस
Tue, 23 Jul 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। सड़क दुर्घटना को अंजाम देने व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
बुढ़ाखेड़ा निवासी अजय बूरा ने कहा कि 20 जुलाई की रात को वह अपनी गाड़ी में रुड़की से बुढ़ाखेड़ा आ रहा था। उसके साथ दोस्त जींद निवासी राहुल भी था। वह दोस्त को जींद छोड़ने के लिए आ रहा था। जब वह मनोहरपुर के पास पहुंचा तो जींद की तरफ से एक गाड़ी चालक अपने तीन साथियों के साथ लापरवाही से चलाते हुए लाया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। चारों ने उसके और दोस्त के साथ मारपीट की। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर। इस दौरान उन्होंने चुपचाप गाड़ी लेकर चले जाने के लिए कहा। वह वहां से चला गया। सिविल अस्पताल पहुंच कर उसने और दोस्त ने मेडिकल करवाया और पुलिस को सूचना दी। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद