फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baroda is the birthplace of Jain monks: Bhupendra Hooda

बड़ौदा जैन मुनियों की जन्म भूमि : भूपेेंद्र हुड्डा

Mon, 25 Sep 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Baroda is the birthplace of Jain monks: Bhupendra Hooda
24जेएनडी19: सवा करोड़ महामंत्र का जाप करते हुए श्रद्धालु।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। बड़ौदा गांव में रविवार को मुनि मायाराम, गुरुदेव योगीराज महाराज का गुरु गुणगान महोत्सव हुआ। शिवेंद्र मुनि के सान्निध्य में सवा करोड़ ऊं सिद्ध श्री नम: महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना की गई। हरियाणा और आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने पौधरोपण के बाद उसकी देखभाल करने, नशा मुक्ति एवं बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बड़ौदा जैन मुनियों की जन्मभूमि है। ऐसी भूमि पर आना सौभाग्य की बात है। पूरे देश में सबसे अधिक जैन संत बड़ौदा गांव से हुए हैं। जैन समाज अहिंसा का संदेश देता है। जीओ और जीने दो के संदेश को हमें जीवन में उतारना चाहिए। जैन संत समाज को नशा, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हैं। शिवेंद्र मुनि ने कहा कि इस जाप का बड़ा महत्व है। बांगर की धरती से पूरे विश्व में शांति, सुख-समृद्धि की कामना सवा करोड़ महामंत्र के जाप से की गई है। परिवार में सुख, समृद्धि भी इस मंत्र के जाप से आती है। बड़ौदा को धर्म की नगरी के नाम से पूरे देश में जाना जाता है। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, एमएस चोपड़ा, उचाना नपा चेयरमैन विकास काला, बलराम कटवाल, देवेंद्र अत्री, वीरेंद्र घोघडिय़ा, दिलबाग संडील, विकास करसिंधु खेड़ा, रणपाल श्योकंद, धर्मेंद्र ढुल, शीला, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स

इन राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचाल, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर से भी श्रद्धालु पहुंचे। जैन स्थानक के बाहर जो सभास्थल था, वह लोगों की उमड़ी भीड़ के चलते छोटा पड़ गया। गणमान्य लोगों एवं चातुर्मास में अठाई करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

कार्यक्रम में बड़ौदा गांव के एसडी स्कूल, सीआर किसान स्कूल, राजकीय स्कूल, चाणक्य स्कूल कसूहन के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। गाड़ी पर एचआर लिखा हो, किसे तै भी घाट नहीं है ये बेटी हरियाणा की, मेरे कर्म में बावलिया लिखा था, जिसके हो ज्या घमंड गात मैं गीतोंं पर समूह और एकल नृत्य किया। प्रदेश भर से एसएस जैन सभाओं की कार्यकारिणी कार्यक्रम पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर तीन अलग-अलग मंच बनाए गए। एक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए तो एक मंच शिवेंद्र मुनि, लाभ मुनि, विशेष मुनि विराजमान रहे। एक मंच पर मुख्यातिथि एवं गणमान्य लोगों के लिए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed