फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Barala took a dig at Kejriwal's statement of leaving politics after fulfilling his five promises.

Jind News: केजरीवाल के पांच वादे पूरे करने पर राजनीति छोड़ने के बयान पर बराला ने कसा तंज

Tue, 30 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Barala took a dig at Kejriwal's statement of leaving politics after fulfilling his five promises.
29जेएनडी28: बाबा प्रेमनाथ खेल अकेदमी में खिलाडिय़ों से रूबरू होते हुए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
उचाना। केंद्र सरकार पांच वादे पूरे करने पर राजनीति छोड़ने के अरविंद केजरीवाल के बयान पर सुभाष बराला ने कहा कि जो राजनीति छोड़ने की बात अब कह रहा है वह दुनिया का सबसे झूठा आदमी है। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मेरी सरकार बनाओगे तो वह किसी तरह की गाड़ी, बंगला व अन्य सुख सुविधा नहीं लेंगे। अब किस प्रकार के महल बनाए जा रहे हैं। शुरू में एक वादा किया था जब दिल्ली में अल्पमत की सरकार बनने जा रही थी तो इसने कहा था कि मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं कि कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाऊंगा। अब आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा ये बनकर आया है। सुभाषा बराला सोमवार को जगदीप डूमरखा की मां लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने आए हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से किसी न किसी समस्या से जूझता रहता है। अब जो वर्तमान में केंद्र, प्रदेश सरकार ने किसान के लिए, किसान के भले के लिए काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फसलों की बिक्री की बात हो या लाभकारी मूल्य की बात हो, किसान को समय पर खाद, बीज, दवा मिलना हो। हर तरह से किसान की सुविधा का ख्याल हमारी सरकार रख रही है। हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां पूरे देश में सबसे अधिक फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। वर्तमान जो किसान आंदोलन है वो कहीं ना कहीं राजनीति से प्रेरित नजर आता है।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए बराला ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल और केवल भाजपा के विरोध में बना है। गठबंधन का लोगों के भले से कोई मतलब नहीं है। गठबंधन का एक ही उद्देश्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना है लेकिन जनता का मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिसने देश के गरीब, युवा, महिला, किसान सहित हर वर्ग का कल्याण करने का काम किया है। विपक्ष द्वारा ईडी का दुरुपयोग करने के केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोप पर सुभाष बराला ने कहा कि गलत काम करने वालों पर ईडी की रेड भविष्य में भी पड़ेगी। इसके बाद सुभाष बराला 40 फूटा रोड पर बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले। इस अवसर पर मा. अमित थलौड़, जयभगवान करसिंधु, सत्यवान भौंसले, मा. रामप्रसाद, संदीप दुर्जनपुर, अनूप गोयत मौजूद थे।

29जेएनडी28: बाबा प्रेमनाथ खेल अकेदमी में खिलाडिय़ों से रूबरू होते हुए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

29जेएनडी28: बाबा प्रेमनाथ खेल अकेदमी में खिलाडिय़ों से रूबरू होते हुए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed