{"_id":"656636500b4fe72a2909bd34","slug":"bar-association-election-schedule-will-be-released-on-december-1-jind-news-c-199-1-sroh1007-9373-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक दिसंबर को जारी होगा बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक दिसंबर को जारी होगा बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल
Wed, 29 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी16 : चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
जींद। जिला बार एसोसिएशन अपने चुनाव का शेड्यूल एक दिसंबर को जारी करेगी। फिलहाल यह तय है कि 15 दिसंबर को हर हाल में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। बार एसोसिएशन ने अपनी फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें फिलहाल 1155 सदस्य हैं। यदि किसी सदस्य की किसी कारण वोट कट गई है तो वह अपनी आपत्ति बार काउंसिल ऑफ इंडिया पंजाब एवं हरियाणा के चंडीगढ़ कार्यालय में दर्ज करवा सकता है।
बार एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र लोहान ने बताया कि बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। फाइनल वोटर लिस्ट के हिसाब से बार एसोसिएशन के 1155 वोटर हैं। यदि किसी कारण से किसी वकील की वोट कट गई हो तो वह 30 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। यह आपत्ति जींद में दर्ज नहीं करवाई जाएगी बल्कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया पंजाब व हरियाणा में दर्ज करवाई जाएगी, वहीं से वोटर लिस्ट संशोधित हो सकती है। एक दिसंबर को चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 15 दिसंबर को हर हाल में चुनाव होने हैं। लोहान ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक वकील अपना-अपना पैनल तैयार कर रहे हैं। हर वर्ष बार एसोसिएशन का चुनाव होता है। लोहान ने कहा कि वकीलों के बैठने के लिए नई बिल्डिंग की पहली मंजिल तैयार हो चुकी है। इसके लिए वकीलों का ड्रॉ भी निकाला जा चुका है। जल्द ही फर्नीचर खरीदा जाएगा।