{"_id":"5fbe9b938ebc3e9b7638c0d2","slug":"bandbaja-procession-will-be-closely-monitored-by-the-administration-two-teams-will-keep-an-eye-on-the-number-of-people-jind-news-rtk5838299105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजा बारात पर होगी प्रशासन की पैनी नजर, दो टीमें लोगों की संख्या पर रखेंगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजा बारात पर होगी प्रशासन की पैनी नजर, दो टीमें लोगों की संख्या पर रखेंगी नजर
विज्ञापन
शादी समारोह के लिए सजा शहर का एक होटल। संवाद
- फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण के कारण सरकार द्वारा शादी समारोह में एक साथ अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन ने शादियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से जींद में शादी समारोह के हॉल में 100 लोगों तथा खुले में 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी है। जिले में 27, 29 और 30 नवंबर तक लगभग दो हजार शादियां होनी हैं। शहर में एक भी ऐसा होटल नहीं है, जो इन दिनों पूरा दिन व्यस्त न हो। प्रशासन ने शादियों में लोगों के इकट्ठा होने पर नजर रखने के लिए टीम गठित की है। यदि उपरोक्त संख्या से अधिक किसी भी शादी समारोह में लोग एक साथ मिले तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।
सितंबर के बाद नवंबर में कोरोना संक्रमण से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आगामी 15 दिनों तक पूरे प्रदेश में खूब शादियां होनी हैं। प्रतिदिन शादियों की गूंज सुनाई देगी। राज्य सरकार ने 26 नवंबर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत व हिसार में शादी समारोह के हॉल में 50 तथा खुले में 100 लोगों के जमा होने की अनुमति दी है। जींद में यह 100 तथा 200 है। दो दिन पहले एक होटल के हॉल में हुई शादी में लगभग 500 तथा खुले में एक हजार लोग जमा थे। इस समारोह में कुछ नेता लोग भी आए थे। इस प्रकार शादियों में इतनी संख्या में लोगों के जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा है। इससे निपटने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। 27, 29 व 30 नवंबर के बाद 7, 9, 10 व 11 दिसंबर को शादियों का शुभ मुहूर्त है। इन दिनों भी हजारों की संख्या में शादियों की तिथियां निश्चित की गई हैं। इन पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
शादी समारोह पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने दो टीमों का गठन किया है। यह टीमें शादियों में जाकर वहां मौजूद लोगों की संख्या के बारे में प्रशासन को सूचना देंगी। इसके बाद जहां अधिक लोग जमा होंगे, प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। लोगों से अपील है कि वह अपने शादी समारोह में कोई बाधा नहीं आए, इसके लिए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।