फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ban on election of Saini Sabha Urban Estate

सैनी सभा अर्बन एस्टेट के चुनाव पर लगाई रोक

Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on election of Saini Sabha Urban Estate
सैनी धर्मशाला का भवन। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। सैनी सभा अर्बन इस्टेट जींद का चुनाव रविवार को होना था, लेकिन इससे तुरंत पहले जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने चुनाव पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दोनों पक्षों को उन्होंने सभा के रिकॉर्ड के साथ 26 अक्तूबर को कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

दरअसल सभा के चुनाव को जामनी गांव निवासी दिनेश ने चुनौती दी थी। सभा का कार्यकाल 28 अक्तूबर को पूरा हो रहा है और इसमें 352 सदस्य हैं। दिनेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोग सैनी सभा अर्बन इस्टेट के संविधान के विरुद्ध जाकर चुनाव करवाना चाहते हैं। इस पर सुनवाई करते हुए जिला फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रार द्वारा चुनाव पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

पत्र प्राप्त हुआ है : राम सिंह
सैनी सभा अर्बन इस्टेट के प्रधान राम सिंह ने कहा कि उन्हें जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय से नोटिस प्राप्त हुआ है। 17 अक्तूबर को सभी आजीवन सदस्यों के समक्ष यह मामला रखा जाएगा और आगामी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रस्तावित बैठक में तीन साल का लेखा-जोखा आजीवन सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे : दिनेश
सैनी सभा अर्बन इस्टेट के आजीवन सदस्य व इस मामले में याचिकाकर्ता दिनेश जामनी ने कहा कि कुछ लोग सैनी सभा पर कब्जा करने की नीयत से लगे हुए हैं। उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सभा में पिछले कई वर्षों से कुछ भी नियमानुसार नहीं हो रहा है। सभा का रिकॉर्ड ठीक नहीं है। इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय में ऑडिट रिपोर्ट, सदस्यता सूची, चुनाव व अन्य जानकारियां अपडेट नहीं करवाई गई हैं। इतना ही नहीं सभा के संविधान को दरकिनार करते हुए आम सभा की बैठक भी नहीं बुलाई गई है।

जींद की जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस मामले के बारे में सभा के लोग ही बता पाएंगे। जो भी प्रक्रिया चल रही है, मैं सार्वजनिक नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed